multani mitti benefits | benefits of multani mitti : जाने क्यों कुछ खास मुल्तानी मिट्टी में ?
अपने एंटीसेप्टिक गुणों के कारण मुल्तानी मिट्टी प्राचीनकाल से ही त्वचा और बालों के सौंदर्य के लिए प्रयोग में लाई गई है। मुल्तानी मिट्टी एक तरह की मिट्टी होती है। इसमें मौजूद सिलिका लोहा कैल्शियम मैग्नीशियम और डोलोमाइट जैसे तत्व इसे महत्वपूर्ण बनाते हैं। चेहरे की त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाने का यह सबसे अच्छा और सस्ता तरीका है।
multani mitti benefits for face
आइए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी में और कौन कौन से गुण हैं और यह किस तरह से हमारे लिए लाभदायक हैं। त्वचा को जवान रखती हैं। मुल्तानी मिट्टी के नियमित प्रयोग से उम्र के कारण ढीली और लटकी हुई त्वचा भी टाइट हो जाती है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में दही और अंडा मिलाकर लगाने से यह खजूरिया और फाइन लाइन्स को बढ़ने से रोकती है।

इसे लगाने से त्वचा में चमक और रंगत आती है। इसके साथ साथ स्किन पोषण भी रहता है। दाग धब्बों से छुटकारा दिलाती हैं। अगर चेहरे पर किसी प्रकार के दाग धब्बे या निशान हो जाएं तो मुल्तानी मिट्टी के प्रयोग से बहुत ठंडक मिलती है और धीरे धीरे दाग धब्बों से छुटकारा भी मिल जाता है। अच्छे परिणाम के लिए मुल्तानी मिट्टी का नियमित उपयोग करना उचित माना जाता है।
डेड स्किन को हटाती है एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर पपीता सुंदर त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मुल्तानी मिट्टी में इसे मिलाकर लगाने से यह चेहरे की डेड स्किन और गंदगी की परत हटाने में मदद करती है। इसके अलावा यह प्राकृतिक तरीके से चेहरे को मॉश्चराइजर करती है जिससे चेहरे में कसाव आता है।
मुल्तानी मिट्टी फेयरनेस के लिए निखरी एवं चमकती हुई त्वचा पाने के लिए सप्ताह में एक बार मुल्तानी मिट्टी में नहीं व नींबू मिलाकर प्रयोग करें। यह एक ऐसा प्राकृतिक एजेंट है जो आपकी त्वचा के धब्बों को कम करता है और चमकती हुई त्वचा देता है। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए प्रदूषण और अत्यधिक तैलीय त्वचा के कारण चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी और नीम का पेस्ट लगाना बहुत फायदेमंद होता है।
नीम के एंटीसेप्टिक गुणों के कारण संक्रमण से बचाती हैं और मुल्तानी मिट्टी खुले पोर्ट से निजात दिलाती हैं। सुंदर और स्वस्थ हो हाथ व पैरों के लिए मुल्तानी मिट्टी में भरपूर मात्रा में मैग्नेशियम क्लोराइड होता है जिससे यह प्राकृतिक क्लींजर के रूप में काम करता है। हाथ और पैरों में सनबर्न होने पर इसके इस्तेमाल से यह त्वचा की गंदगी और बैक्टीरिया को हटाता है .
साथ ही साथ ठंडक व ताजगी पहुंचाता है। इसके नियमित प्रयोग से यह त्वचा को आराम देती है और रक्त संचार में भी सुधार लाती है। मुल्तानी मिट्टी और ऑयली स्किन ऑयली स्किन वाले लोगों में मुंहासों की समस्या आम है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी उनके लिए सबसे कारगर इलाज है। इसके प्रयोग से यह चेहरे का तेल सोख लेती है जिससे मुंहासे सूख जाते हैं और साथ ही साथ यह त्वचा के पीएच स्तर को प्राकृतिक रूप से संतुलित करती हैं। तैलीय त्वचा वाले लोगों के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल मिलाकर लगाना बहुत लाभदायक होता है।

0 Comments