हम रहे हैं निडर और अडिग। रहेंगे सदा। पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा के लिए हमारा यह अनुष्ठान है। पत्रकारिता के इस दौर में हम खबर के प्रतिबद्ध हैं। खबरदार हैं। हमारे लिए गौण है व्यक्ति। सर्वोपरि हैं खबर। हम किसी के विरुद्ध नहीं लिखते, इसलिए हम किसी का पक्ष भी नहीं लेते। देनी है खबर। हां, लेनी है खबर!
मीडिया-जगत हमारे प्रिंट से पोर्टल तक के इस सफर का साक्षी रहा है। साक्षी है समाज। हम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की एक ईंट जितने ही सही, आश्वस्त रहें-यह ईंट अपनी जगह से कभी नहीं हटने वाली। हम हमारे साथ जुड़ी हर अपेक्षा को शपथ की तरह उठाते हैं, जिसमें लोकतंत्र की रक्षा का भाव जुड़ा है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हम कृत-संकल्पित हैं।

0 Comments