Horoscope Today 08 December 2020









मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, जिससे मन करेगा कि नौकरी बदल का मूड हो सकता है । काम में उत्तम धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आप आज  रोमांटिक मूड में रहेंगे और अपने प्रिय के साथ सुखी भविष्य के सपने देख शकते हैं । घर में कुछ तनाव रहने की स्थिति बनेगी। कार्य में सफलता अर्जित करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। किसी वरिष्ठ  की सलाह आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी और आप खुशी से हर काम करेंगे.





वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी मिलेगी । परिवार के लोगों का सहायता भी आपको मदद देगी , जिससे काम के सिलसिले में बढ़िया मौके मिलेंगे। अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार ही आपकी सफलता का मार्ग बनेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से दुर होगा, जो लोग प्रेम में हैं, उन्हें कुछ कठीन छड़ का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। हालांकि कहीं धन प्राप्ति के योग बनेंगे।





मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। जीवन में खुशी रहेगी और जीवनसाथी से रिश्ते में मिठास आएगी । आपको अपने और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। अनेक कामों को करने का मन करेगा, जिससे मन में दुबिधा की स्थिति रहेगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी और कहीं यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। धन लाभ हो सकता है .





कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। अपने खर्चों पर धयान रखना जरूरी होगा, नहीं तो परेशान हो सकते हैं। आपकी इनकम भी बढ़ेगी, किसी वजह से आज आपको धन प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आपने उम्मीद ना की हो। इससे बचत भी होगी।  परिवार पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च बढ़ेंगे,काम के सिलसिले में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन, आप अपनी छमता के चलते उन्हें नियंत्रण में रखने में कामयाब होंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन खुशी देने वाले वाला है।





सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको खुशी देने वाला रहेगा। आज हर काम को मजबूती से करेंगे। मन से खुश रहेंगे क्योंकि कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के बारे में विचार करेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज का दिन काफी अच्छा रहने बाला है और एक दूसरे को समझने में आसानी होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज ख़बर मिलेगी । आज आप किसी चुनौती से नहीं डरेंगे । यदि आप काम करते हैं तो आज आपको अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा।





कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। परिवार का माहौल आपको परेशानी देगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा लेकिन, संतान से खुशी मिलेंगे, जिससे आपको थोड़ी राहत भी होगी। प्रेम जीवन में आज का दिन मज़ेदार रहने वाला है और अपने प्रिय से बात करने का और अपना प्यार जताने का मौका पुरा हो सकता है ,कमाई में कमी हो सकती है लेकिन, आपके काम की तारीफ होगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा।





तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन खुश रहने की ओर संकेत कर रहा है। आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। परिवार का माहौल शांति देगा और लोग एक दूसरे का ध्यान रखेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनका प्रिय उन्हें अपनी मीठी बातों से खुश रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ कठिनानियो का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के छोटे लोगों का स्वास्थ्य चिंता बन सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपना ध्यान अपने काम और अपने साथ काम करने वालों पर भरोसा बनाए रखने से लाभ होगा।





वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आप को ध्यान से काम करना पड़ेगा, तभी मन मुताबिक सफलता प्राप्त हो पाएगी। रुके हुए काम बनने से मन खुश होगा। परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे। रिश्तो में मिठास बढ़ेगा। धन संबंधित लाभ होने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय को खुश का मौका मिलेगा, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।





धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पुरे हो सकते है , जिससे आपका मन भी गदगद होगा और आपको धन लाभ प्राप्त होगी। परिवार के लोगों से अच्छा व्यवहार जरूर करें। भोजन का और खान-पान का ध्यान रखें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। अपने प्रिय से रिस्ते बिगड़ने से आप भी थोड़े दुखी होंगे लेकिन, शाम तक आप उन्हें मना लेंगे और आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा।





मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा दुःख देने वाला है। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आपके खर्चों भी बाढ सकते इससे मानसिक दबाव भी बढेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। आपको धन लाभ होगा और आज धन निवेश करने के लिए भी बढ़िया दिन है। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी कोई अच्छी बात करेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज कुछ बाधाओ का सामना करना पड़ेगा। अपनों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।





कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बुरा रहेगा। आज आप खूब काम करेंगे, जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे। आपके पैसो में बढ़ोतरी होगी और कुछ नए काम भी आपके हाथ लग सकते हैं, जिससे भविष्य में आप को फायदा होगा। आपके प्रेम जीवन में आपको सुख मिलेगा और जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्य जीवन भी आज प्रेम से भरा रहेगा। परिवार का माहौल आज आपको दुःख देगा। आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी , इसलिए आज के दिन का पूरा फायदा उठाएं।





मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आपको अपने काम पर पूरा मन लगाकर करना होगा होगा, नहीं तो कठिनाईओ का सामना करना पड सकता है | आपके विरोधी मजबूत होंगे। भाग्य का कम साथ मिलेगा, जिससे कुछ काम बिगड़ जाएंगे और आपके जीवन में धन की कमी महसूस होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, जिससे बीमार पड़ सकते हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। इससे आपके बीच की गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता खूबसूरत बनेगा।