Header Ads Widget

मध्य प्रदेश उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक सुमित्रा ने दिया इस्तीफा |


भोपाल: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले राज्य में सत्ता में वापसी की राह देख रही कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। नेपानगर विधानसभा सीट से विधायक सुमित्रा कासडेकर ने विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। सदन में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 90 तक कम हो गई। सुमित्रा के इस्तीफे के बाद राज्य में 26 विधानसभा सीटें खाली हो गई हैं।





इनमें से 24 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली हैं, जबकि शेष दो सीटें दो विधायकों की मृत्यु के कारण खाली हैं। गौरतलब है कि 12 जुलाई को कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने मल्हारा विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।





इसके बाद सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए। कुछ दिनों बाद बागी विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए। हालांकि, सुमित्रा कासडेकर का अगला कदम क्या होगा, इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि वह भी बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।





वह भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले इसी साल मार्च के महीने में, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने करीब 22 विधायकों के साथ मिलकर कांग्रेस के खिलाफ बगावत का ऐलान किया था।


Post a Comment

0 Comments