Header Ads Widget

राजस्थान का सियासी संकट : बैठक में शामिल नहीं होने वाले विधायकों को कांग्रेस जारी करेगी नोटिस


राजस्थान कांग्रेस में चल रहे संकट को देखते हुए सोमवार को रणदीप सुरजेवाला जयपुर पहुंचे हुए थे, उन्होंने यहां पर कहा कि पायलट आकर बातचीत करके मामला सुलझाए. पार्टी को उम्मीद थी की वो दूसरी मीटिंग में आएंगे, लेकिन पायलट ने इस मीटिंग से भी दूरी बना ली है.





ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि पायलट बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं. हालांकि, सोमवार को सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि पायलट ने कहा है कि वो बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. 





सोमवार की रात पायलट के खेमे की ओर से एक वीडियो रिलीज़ किया गया था, जिसमें 15-16 विधायक एक जगह पर बैठे दिखाई दे रहे थे.





इसके पहले दिन में अशोक गहलोत के आवास में बुलाई गई विधायक दल की बैठक में तकरीबन 100 विधायक पहुंचे थे. गहलोत ने कहा है कि उनके पास लगभग 106 विधायकों का समर्थन है.





लेकिन पायलट के करीबी सूत्रों का कहना है कि गहलोत के पास इतने नंबर नहीं हैं, जितने का वो दावा कर रहे हैं. पायलट का दावा था कि उनके पास 30 विधायकों का समर्थन है, लेकिन वीडियो के हिसाब से उनके खेमे में अभी लगभग 16 विधायक हैं.


Post a Comment

0 Comments