Header Ads Widget

क्या मध्यप्रदेश में जीतू पटवारी ,सिंधिया की जगह ले सकते हैं ?


क्या मध्यप्रदेश में जीतू पटवारी ,सिंधिया की जगह ले सकते हैं ?





कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बाद एमपी का नया चेहरा कौन सिंधिया के बीजेपी में जाने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि एमपी कांग्रेसका युवा नेता कौन होगा जो कांग्रेस को आगे ले जाएगा।





Jitu Patwari




जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेसमें थे तब लगता था कि कांग्रेस को यही आगे लेकर जाने वाले हैं, लेकिन अब यह स्थान खाली है. ऐसे में कुछ युवा कांग्रेस नेताओं की दावेदारी भी सामने आने लगी है।





MP Congress Jitu Patwari




एमपी में उप चुनाव होने वाले हैं। इसीलिए अब एमपी में दूसरी पीढ़ी का लीडर कौन होगा इसको लेकर बहुत बड़ी बहस शुरू हो गई. कुछ नेता दावेदारी पेश कर रहे हैं तो कांग्रेस के समर्थक भी उनका समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं।





तो कुछ पिता भी अपने बेटे को कांग्रेसमें ऊंचा पद पर बिठाने की कोशिश कर रहे, अभी तक दूसरी पीढ़ी के नेताओं की दावेदारी पर्दे के पीछे थी लेकिन पूर्व सीएम कमलनाथ के सांसद बेटे नकुल नाथ ने अपनी दावेदारी से इसे हवा दे दी।





इसके बाद दूसरे नेताओं के समर्थक भी मैदान में उतर आए हैं। छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ ने कहा था कि उपचुनाव में प्रदेश के युवाओं को नेतृत्व में करूंगा।वही जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह अपने क्षेत्र के युवाओं का नेतृत्व करेंगे। यानी कि नकुल नाथ का संदेश साफ है कि वह प्रदेश की दूसरी पीढ़ी के टॉप नेता के रूप में खुद को स्थापित करना चाहते हैं।





Jitu Patwari latest




एमपी में जीतू पटवारी काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए मध्यप्रदेश में जमीन पर उतर कर काम किया दिल्ली में उनकी काफी पकड़ है। राहुल गांधी के करीबी हैं। कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रहे। सत्ता में आने के बाद आम लोगों की समस्याओं को सुनते भी हैं?





मध्यप्रदेश में जीतू पटवारी के समर्थक भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे हैं। जीतू के समर्थन में लिखा है कि ना राजा ना व्यापारी अबकी बार जीतू पटवारी।





वैसे अगर बात की जाए जीतू पटवारी तो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ट्विटर पर वह हर समय बीजेपी सरकार और एमपी सरकार पर हमला बोलते रहते। उनकी नाकामी उजागर करते रहते हैं अगर कांग्रेस को आगे जाना है इस खेमे बाजी से बचना होगा।


Post a Comment

0 Comments