वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ PM भी ग़ायब हैं। राहुल गांधी
भारत में बढ़ रहे कोरोना मरीजो कि संख्या को देखते हुए राहुल गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि वैक्सीन और दवाइयों के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी भी गायब हो गए हैं बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर GST और यहाँ-वहाँ PM के फ़ोटो।
बार-बार दुखद समाचार आते जा रहे हैं। बुनियादी समस्याएँ अभी तक सुलझाई नहीं गयी हैं। इस महामारी में केंद्र सरकार की क्रूरता को हमारे देशवासी कब तक झेलेंगे? अब देखने वाली बात यह होगी कि बीजेपी की तरफ से इस ट्वीट्स का जवाब राहुल गांधी को क्या मिलता है |
वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ PM भी ग़ायब हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 13, 2021
बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर GST और यहाँ-वहाँ PM के फ़ोटो।


0 Comments