Header Ads Widget

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लगा झटका, IPL 2021 से बाहर हुआ बड़ा खिलाड़ी

 चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लगा झटका, IPL 2021 से बाहर हुआ बड़ा खिलाड़ी


इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए आईपीएल 2021 से हटने का फैसला किया है। हेजलवुड यूएई में पिछले साल खेले गए आईपीएल में सीएसके टीम का का हिस्सा रहे थे। हेजलवुड का प्रदर्शन भारत के खिलाफ काफी शानदार रहा था। 

हेजलवुड ने 'क्रिकेट.कॉम.एयू' के साथ बातचीत करते हुए कहा, 'पिछले 10 महीनों से अलग-अलग टाइम पर बायो-बबल और क्वारंटाइन में हूं, तो मैंने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है ताकि मैं घर और ऑस्ट्रेलिया में अगले दो महीने कुछ समय बिता सकूं। आगे काफी बड़ा विंटर सीजन आने वाला है। वेस्टइंडीज का टूर काफी लंबा होने वाला है,  बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज भी साल के आखिर में है। उसके बाद टी-20 विश्व कप और फिर एशेज सीरीज, तो अगले 12 महीने काफी बड़े होने वाले हैं और ऑस्ट्रेलिया के साथ रहते हुए मैं खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर इसके लिए तैयार रखना चाहता हूं। इसलिए, मैंने फैसला लिया है और यह मेरे लिए काफी अच्छा होगा।

इससे पहले आपको बता दें चेन्नई सुपर किंग्स पिछले सीजन में कुछ खास करिश्मा नहीं कर पाई थी और प्ले ऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी इसलिए आज से देखा जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह बहुत ही बड़ा झटका माना जाएगा गिरी चेन्नई सुपर किंग्स के पास इतनी अच्छी गेंदबाजी अभी उपलब्ध नहीं है और इसी बीच यह बड़ी खबर आना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कोई बड़े परेशानी लेकर तो नहीं आने वाली है.

Post a Comment

0 Comments