home remedies for dandruff and itchy scalp : रुसी को जड़ से ख़तम करने के उपाय
आज हम बात करेंगे उन लोगों के लिए जो अपने बालों में डैंड्रफ यानी रूसी से परेशान रहते हैं। आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताऊंगा जिससे आपकी डैंड्रफ बिल्कुल ठीक हो जाएगी और डैंड्रफ की समस्या आपको बारबार परेशान नहीं करेगी। दरअसल बालों में रूसी के कई कारण होते हैं लेकिन मुख्य तौर पर सिर में सीबम पैदा करने वाली ग्रंथि जब ज्यादा सक्रिय हो जाती है.

तो रूसी ज्यादा बनने लगती है। युवावस्था में भी हार्मोन ज्यादा बनते हैं जिसके चलते सिर में रूसी की समस्या बढ़ने लगती है। डेंड्रफ के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे सिर की सफाई ठीक से न रख पाना ड्राय स्कैल्प या फिर कोई फंगल इन्फेक्शन सबसे पहले हमारा ये जानना जरूरी है कि डैंड्रफ यानी रूसी होती क्या है। दरअसल हमारे शरीर में नई कोशिकाएं लगातार बनती रहती हैं और पुरानी कोशिकाएं टूटकर झड़ जाती है।
जब ये प्रक्रिया नॉर्मल चलती है तो कोई प्रॉब्लम नहीं आती लेकिन जब ये प्रक्रिया किसी संक्रमण के कारण या किसी और वजह से तेज हो जाती है तो हमारे सर की कोशिकाएं तेजी से नष्ट होने लगती हैं और ये डेंड्रफ के रूप में हमारे सामने आती है। आप डैंड्रफ को दो तरह से बांट सकते हैं एक सूखा डैंड्रफ होता है और एक ऑयली डेंड्रफ होता है।

मैं जब रेमेडीज बताने वाला हूं वो दोनों तरह के डैंड्रफ में बहुत ही कारगर है और आप इसको रेगुलर और लंबे समय तक इस्तमाल कर सकते हैं इसका कोई भी साइडइफेक्ट नहीं है। आपको इसका असर एक हफ्ते से दस दिन के अंदर दिखने लग जाएगा और बहुत ही जल्दी आपके डेंड्रफ को पूरी तरह खत्म कर देगा काम बिना किसी देरी के आप अपनी रेमेडीज पा जाते हैं। सबसे पहली रेमेडी के लिए आपको चाहिए दही और नीबू का रस।
आप नीबू का रस और दही मिला लीजिए और उसे अपने बालों में नहाने से पहले लगा लीजिये मैं आपको सजेस्ट करूंगा कि आप इसको को बनाने लिए घर का जमा दही इस्तमाल करें। आप लगभग आधा कटोरी दही में आधा नींबू निचोड़ लीजिए और इसको नहाने से आधा घंटा पहले अपने सर में लगाइए। अच्छे से जड़ों में मालिश कीजिए और फिर इसको आधा घंटा लगे रहने दीजिए आप उसके बाद किसी भी अच्छे एंटी डैंड्रफ शैम्पू से अपने सर को धो लीजिये।
अगर दही की चिकनाई एक बार में बालो से नहीं निकलती तब दो बार शैम्पू कर सकते हैं जो दूसरा तरीका है वो मैं आपको बताऊंगा वो आपको तेल बनाना है उसके लिए आपको थोड़ा सा नारियल का तेल चाहिए और थोड़ा सा कपूर चाहिए आप कपूर को अच्छी तरह से हाथ से चूरा कर लीजिए और उसको नारियल के तेल में मिला दीजिए आप इस मिश्रण को रात को सोने से पहले लगा सकते हैं। आप को दो से तीन बार लगाना है। इसके मैक्सिमम बेनिफिट के लिए आप इसको लगाने से पहले थोड़ा सा बालो को साफ कर लीजिए .

तीसरा तरीका आपको इसके लिए दो से तीन चम्मच मेथी के दाने को रातभर भिगो के रखना है। रातभर भीगने के बाद मेथी के दाने सुबह थोड़े से फूल जाएंगे। अब इन दानों को पीसकर आपको एक गाढ़ा पेस्ट बना लेना है। आप इस पेस्ट को अपने बालों की लंबाई के हिसाब से ज्यादा या कम भी कर सकते हैं। इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर टिप तक अच्छे से लगाइए और एक घंटे के लिए इसको लगे रहने दीजिए जिसे आप एक घंटा लगाने के बाद धो लीजिये।
आप इसको हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर लगाएं। इन रेमेडीज के साथ आपको कुछ आसान टिप्स है जिनको आप इस्तेमाल करेंगे तो आपके बाल हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे उनमें डैंड्रफ नहीं होगी। सबसे पहले तो मैं आपको ये अपने बालों के साथ ज्यादा कठोरता मत बरत ये उनके अंदर हार्मफुल कैमिकल मत लगाइए। बाल सीधा करने के लिए हैंड राय मत की उस कीजिए या किसी भी तरीके का कैमिकल बालों में ना लगाइए।
चाहे वो हेयर स्ट्रेटनिंग हो री बॉन्डिंग हो या और कोई थैरेपी। बाल अगर हमेशा रूखे रहेंगे तो उनमें डेंड्रफ होने की चांसेज बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए आप हफ्ते में एक से दो बार मालिश जरूर कर लीजिए। महीने में कम से कम दो बार आप अपने बालों की मलिश कर सकते है इससे बालो का स्वास्थ अच्छा बना रहता है और डैंड्रफ नहीं होती। बालों में शैम्पू जितना अच्छे से लगाना जरूरी है उतना ही अच्छा शैम्पू को धो लेना जरूरी है।

कई बार ऐसा होता है कि बालों में से शैम्पू ठीक तरीके से नहीं निकाल पाता और उससे डैंड्रफ या बालों की कुछ अन्य समस्याएं हो जाती है। आप अपना तौलिया बिल्कुल अलग रखें जिससे बालों को साफ करते हैं उससे आपकी डेंड्रफ किसी और को नहीं होगी या किसी और की डेंड्रफ आप तक नहीं पहुंचेगी और बालों से जुड़ी बाकी समस्याएं भी से ट्रांसमिट नहीं होंगी। अपने कंघे या कंघी को समय समय पर साफ करते रहिए और ये भी आपको अपना अलग पर्सनल ही यूज करना है। आप अपना खान पान अच्छा रखिए विटामिन सी की बिल्कुल अपने खाने में कमी नहीं होने दीजिए.

और दिन में कम से कम 10 गिलास पानी पीजिए। आप इन सभी रेमेडीज को फॉलो करेंगे तो आपके बालों की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। मैं आशा करता हूं कि आप कोई टिप्स अच्छे से समझा पाया होगा लेकिन अगर अभी भी आपके मन में कोई भी सवाल है तो नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके आप मुझसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। मैं आपके सभी सवालों का जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिश करूंगा .

0 Comments