10 best skin tightening home remedies for face : चेहरे की झुर्रिया दुर करने के उपाय
10 घरेलू नुस्खे। किचन एक ऐसी जगह है जहां पर महिलाओं का अधिकतर समय व्यतीत होता है। आज हम बात करेंगे कुछ जैसे घरेलू टिप्स की जो आपके काम को तो आसान करेंगे ही साथ ही आपके समय को बचाने के साथ ही आपको निरोगी काया भी प्रदान करेंगे। ये घरेलू टिप्स आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

टिप नंबर वन कॉफी पाउडर एक चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच चावल का आटा एक चम्मच शहद और दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर फेस मास्क तैयार कर लें। अब इस मास्क को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। ये घरेलू नुस्खा चेहरे को टाइट और चमकदार बनाता है।
टिप्स नंबर टू एलोवेरा जैल एलोवेरा चेहरे की त्वचा में कसाव लाने के साथ ही त्वचा को प्राकृतिक चमक भी देता है। एलोवेरा का जूस निकालकर चेहरे पर इससे मसाज करें। यह त्वचा में कसाव लाने में हेल्प करता है।
टिप नंबर थ्री मेथी के दाने मेथी के दानों को रातभर भिगोने के लिए रख दें। सुबह इनका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे साफ ताजे पानी से धो लें। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन्स चेहरे की ढीली स्किन में कसाव लाते हैं।
टिप नंबर 4 जैतून का तेल जैतून का तेल त्वचा में नजर नमी को सील करता है बल्कि ये त्वचा की चमक बढ़ाने और त्वचा में कसाव लाने में भी लाभकारी है। जैतून के तेल से त्वचा की कुछ देर हल्के हाथों से मालिश करें। चेहरे पर लोशन की जगह रोजाना जैतून के तेल की मालिश करें। यह घरेलू उपाय त्वचा में कसाव का कारगर तरीका है।

टिप नंबर 5 खीरा को अच्छी तरह से मैश करके इसका रस निकाल लें। अब इस रस को चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाएं। जब ये सूख जाए तो चेहरे को वॉश कर लें। यह आपके ढीली त्वचा में कसाव लाने के लिए एक बेहतरीन उपाय है। खीरा चेहरे की झुर्रियां काले घेरे और सूजन को भी कम करता है।
टिप नंबर सिक्स चावल और दूध चावल के आटे में दूध मिलाकर गाढा पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाएं और करीब 15 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे के रिंकल्स और डेड सेल्स दूर होने के साथ ही चेहरे की ढीली पड़ चुकी त्वचा में कसावट आती है और चेहरा ग्लो करने लगता है।
टिप नंबर सेवन ओट्स और दही ओट्स में थोड़ा सा दही मिलाकर इसे कुछ देर ऐसे ही रहने दें। अब कुछ देर के बाद इस मिश्रण को सर्कुलर मोशन में चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे के बाद चेहरा साफ कर लें। इससे चेहरे पर चमक आने के साथ ही डेड सेल्स भी साफ हो जाते हैं और चेहरे में कसावट आने लगती है।
टिप नंबर 8 केले का फेस पर एक केले को अच्छी तरह से मैश करने के बाद इसमें थोड़ा सा गुलाबजल मिला लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के बाद चेहरे को धो लें। केले से बना ये फेसपैक चेहरे में निखार लाने के साथ ही चेहरे की त्वचा को टाइट और मोटराइज्ड करता है।
टिप नंबर नाइन शहद और एलोवेरा एलोवीरा जल में एक चम्मच शहद अच्छी तरह से मिक्स कर फेसपैक बना लें। अब इस फेसपैक को 15 से 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे को धो लें। रोजाना यह उपाय आजमाने से जल्द ही चेहरे की ढीली हुई त्वचा टाइट होनी शुरू होने लगती है।
टिप नंबर टेन अंडे का मांस अंडे के सफेद भाग को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। जब यह सूख जाए तो चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। यह त्वचा में कोलाजन का निर्माण करता है जिससे जल्द ही ढीली पड़ चुकी स्किन में कसावट आने लगती है।

0 Comments