Uttar Pradesh: BJP MLA में नाराजगी, Yogi Govt के खिलाफ उठाए सवाल |
उत्तर प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर है तो बीजेपी के भी विधायक अपनी पार्टी की सरकार की कार्यप्रणाली से खुश नहीं दिख रही है बीजेपी विधायक योगी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं कोई विधायक खुलेआम बयानबाजी कर रहा है तो कोई ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है ऐसा नहीं है कि किसी एक विधायक ने अपनी सत्ताधारी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाए ऐसे कई विधायक हैं जिन्होंने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर सवाल खड़े किए लखीमपुर में हर्ष फायरिंग में हुई मौत के मामले में एक इंस्पेक्टर द्वारा के एक आरोपी को बचाने का मामला सुर्खियों में आया तो इस घटना को संज्ञान में लेते हुए योगी के गढ़ गोरखपुर के सदर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने ट्वीट कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए.
जिसके बाद प्रदेश के डीजीपी ने विधायक को फोन किया उसके बाद राधा मोहन दास ने फिर
ट्वीट किया कि मामला डीजीपी के संज्ञान में है देखना है कि कार्यवाही में क्या प्रगति होती है यहां गौर करने वाली बात है कि लखीमपुर की घटना से विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल का दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं दिख रहा है लखीमपुर और गोरखपुर की दूरी 300 किलोमीटर सुल्तानपुर के बीजेपी विधायक देवमणि द्विवेदी भी योगी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे उन्होंने पिछले 3 सालों में ब्राह्मणों की संख्या को लेकर सवाल किया है उन्होंने विधानसभा में प्रश्न के लिए आवेदन किया है जिसमें बीजेपी विधायक देवमणि द्विवेदी ने यह जानने की मांग की है कि पिछले 3 वर्षों में कितने ब्राह्मण मारे गए और इस अवधि में कितने आरोपी गिरफ्तार किए गए अपने इस सवाल को लेकर बीजेपी विधायक देव मणि त्रिपाठी सुर्खियों में है बता दें कि विपक्षियों की सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगा रहा है इसको लेकर प्रदेश में राजनीति तेज ऐसे में देवमणि का सवाल योगी सरकार के लिए समस्या खड़ी कर सकती है.
तो वही सीतापुर सीट से विधायक राकेश राठौड़ भी योगी सरकार से नाराज बताए जा रहे मालूम हो कि राकेश राठौड़ पिछड़ा वर्ग से आते उन्होंने कॉल के दौरान अपने ही संगठन के कार्यकर्ता से पीएम मोदी के थाली बजाओ कार्यक्रम का काफी मजाक बनाया था जिस पर पार्टी ने उन्हें नोटिस दिया था हरदोई जिले के गोपामऊ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्याम प्रकाश लगातार सोशल मीडिया पर अपनी ही सरकार की घेराबंदी करते नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया पर योगी सरकार के खिलाफ मुखर नजर आ रहे हैं श्याम प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में चुटकी लेते हुए लिखा रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा भी दिन आएगा एक दरोगा एमएलए से तू तेरे तुझको कह कर के हाथ पैर भी तोड़ेगा माननीय मुख्यमंत्री जी विधायकों पर कुछ तो कृपा कीजिए आप ही विधायकों के संरक्षक और नेता है हम लोग जाए तो जाए कहां इस दरोगा पर कार्यवाही पर्याप्त नहीं है इसी पोस्ट पर एक कमेंट में उन्होंने लिखा डेढ़ साल ही बचा है आपकी नेक सलाह के लिए शुक्रिया.

0 Comments