कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य में बढ़ते अपराध और घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर जोरदार हमला किया है। शनिवार को उन्होंने कहा, अपराध की वारदातें काफी बढ़ती जा रही हैं। इस पर योगी सरकार लगाम लगाने में अभी तक सफल नहीं हो रही है।
प्रियंका इस समय उत्तर प्रदेश की राजनीति में बिल्कुल सक्रिय हैं और जोरदार तरीके से योगी और बीजेपी सरकार पर ट्विटर और सोशल मीडिया के माध्यम से बीजेपी सरकार और योगी सरकार पर योगी सरकार में हो रहे उत्तर प्रदेश में अपराधिक मुद्दों को उठाती रहती है.
कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार पर बुलंदशहर में हुई अपहरण की घटना को लेकर तीखा हमला किया और तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि वह अपराध रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में जंगलराज फैलता जा रहा है।
उप्र में जंगलराज फैलता जा रहा है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 1, 2020
क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है।
बुलंदशहर में श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी का 8 दिन पहले अपहरण हुआ था। कल उनकी लाश मिली।
कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं।
पता नहीं सरकार कब तक सोएगी?

0 Comments