अनलॉक 3 में खुल सकते हैं सिनेमा हॉल मेट्रो स्कूल नहीं होंगे अनलॉक |
अनलॉक 3 को लेकर एक बहुत बड़ी न्यूज़ आ रही है जिसमें माना जा रहा है कि सिनेमा हॉल और जिम खोले जा सकते हैं। इसके अलावा स्कूल और Metro को खोलने पर विचार नहीं किया गया |

अनलॉक 3 के लिए SOP बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जाहिर है कि 31 जुलाई को अनलॉक टू खत्म हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक अनलॉक 3 में सोशल डिस्टेंसिंग मैं सिनेमा हॉल खोला जा सकता है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजा जिसमें 1 अगस्त सिनेमा हॉल खोलने की बात कही गई।
इससे पहले भी सूचना प्रसारण मंत्रालय और सिनेमा हॉल मालिकों के बीच कई बार बैठक की गई जिसके बाद सिनेमा हॉल के मालिक को ने पचास फीसद दर्शक के साथ theatre शुरू करने को कहा है। हालांकि मंत्रालय चाहता है कि शुरुआत में 25 फीसद सीट के साथ ही सिनेमा हॉल खोले जाएं। नियमों की सख्ती से पालन हो |
इतना ही नहीं अनलॉक फ्री में सिनेमा हॉल के साथ-साथ जिम भी खोला जा सकता है। सूत्रों की मानें तो अभी तक स्कूल और मित्रों को खोलने पर विचार नहीं किया गया। वहीं राज्यों के लिए unlock 3 में और भी ढील दी जा सकती |

0 Comments